बलौदाबाजार में मोडिफाई साइलेंसर चलाने वाले 3 वाहन चालकों पर कार्यवाही

बलौदाबाजार पुलिस द्वारा मोडिफाई साइलेंसर का उपयोग करने वाले 3 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई।

त्रिनयन हेल्पलाइन की सूचना पर कार्रवाई

बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु “त्रिनयन शिकायत हेल्पलाइन” योजना लगातार सफलताएँ हासिल कर रही है। इसी क्रम में 09.01.2026 को हेल्पलाइन में प्राप्त सूचना के आधार पर यातायात शाखा बलौदाबाजार की पुलिस टीम ने तीन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

यातायात नियम उल्लंघन और कार्यवाही

आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल चालकों ने मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग कर तेज और कर्कश बैकफायर की आवाज उत्पन्न करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस ने चालकों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए ₹5000-5000 समन शुल्क वसूल किया। साथ ही बुलेट मोटरसाइकिल से मोडिफाई साइलेंसर को हटवाया गया।

वाहनों का विवरण

  1. CG04 MS 3481 – भानु प्रताप वर्मा, 41 वर्ष, रायपुर

  2. CG10 AT 8542 – शिवलाल ध्रुव, 46 वर्ष, ग्राम रमदैया चौकी करहीबाजार

  3. CG22 D 0516 – तौसिक अली, 30 वर्ष, बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

पुलिस की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के यातायात नियम उल्लंघन की सूचना “त्रिनयन शिकायत हेल्पलाइन” नंबर 94792 26641 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से तुरंत दें। हेल्पलाइन की मदद से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की पहचान कर त्वरित कार्यवाही की जाती है।

Related posts

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे से नागपुर गिरफ्तार हुई, 11 दिन से थी फरार

दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने की शस्त्र पूजा, पुलिसकर्मियों ने की हर्ष फायरिंग

जेडी स्टील प्लांट में पिघला गर्म लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, जान बचाने दौड़ा, वीडियो वायरल