बलौदाबाजार में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 19 चालकों पर कार्रवाई

बलौदाबाजार में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान, 19 चालकों पर कार्रवाई

बलौदाबाजार, 15 दिसंबर 2025।
जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने भारी वाहन, चारपहिया वाहन और दोपहिया वाहनों की सघन जांच की।

19 चालकों पर कार्रवाई

चेकिंग के दौरान ब्रैथ एनालाइजर के माध्यम से परीक्षण करते हुए कुल 19 चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। इनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनके वाहन जप्त किए गए।

वाहन और लाइसेंस संबंधी कार्रवाई

जप्त सभी वाहनों को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जाएगी।

पुलिस की अपील

बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी स्थिति में शराब पीकर वाहन न चलाएँ। पुलिस ने बताया कि जिले में इस तरह की सख्त निगरानी और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे से नागपुर गिरफ्तार हुई, 11 दिन से थी फरार

दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने की शस्त्र पूजा, पुलिसकर्मियों ने की हर्ष फायरिंग

जेडी स्टील प्लांट में पिघला गर्म लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, जान बचाने दौड़ा, वीडियो वायरल