Durg: जमीन बिक्री के नाम पर 13 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Durg: जमीन बिक्री के नाम पर 13 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. Durg: Fraud of Rs 13 lakh in the name of land sale, accused arrested दुर्ग जिले की छावनी थाना पुलिस ने जमीन बिक्री के नाम पर 13 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक के 5 चेक और दस्तावेज जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दूसरे की रजिस्ट्री जमीन को अपना बताकर पीडि़त से किश्तों में 13 लाख रुपए थे।

भूमि दूसरे के नाम पर थी पंजीकृत

पुलिस ने बताया कि 23 फरवरी को प्रार्थी ने छावनी थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वर्ष 2024 में आरोपी द्वारा ग्राम जंजगिरी स्थित भूमि को अपना बताते हुए विक्रय करने का सौदा किया गया। आरोपी द्वारा किश्तों में कुल 13,00,000 रुपए प्राप्त कर भूमि की रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया गया। बाद में भूमि अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत होना पाया गया। आरोपी द्वारा धोखाधड़ी कर राशि का निजी उपयोग किया गया।

पीडि़त की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 109/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन उपरांत आरोपी जगजीत उर्फ करण सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी मंडल टाउन नेहरू नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि भूमि क्रय-विक्रय करते समय दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन अवश्य करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध आर्थिक लेनदेन की सूचना तत्काल पुलिस को दें। धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में चमका भिलाई का हुनर, वेदश्री कलासंगम की छात्राओं ने जीते कई राष्ट्रीय सम्मान

कोरिया में रेत तस्करी विवाद में BJP नेता की हत्या, मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

महिला तहसीलदार ने मांगा 50 हजार रिश्वत, किसान ने पी लिया कीटनाशक