Accident : ट्रक ड्राइवर बनना आसान नहीं, जान हथेली पर रहती है, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल टैंकर में धमाका, ड्राइवर और हेल्पर खाक हो गए

बलौदा बाजार। Accident जिले के पलारी थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। रायपुर से जांजगीर-चांपा की ओर जा रहे पेट्रोल-डीजल से भरे ईंधन टैंकर ने सड़क पर बिना संकेतक खड़े खराब ट्रेलर को टक्कर मार दी। इस हादसे में टैंकर चालक छेदी पटेल 58 वर्ष और हेल्पर कान्हा वैष्णव 22 वर्ष की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। टैंकर में करीब 20,000 लीटर पेट्रोल-डीजल भरा हुआ था।

Accident लोग पास जाने से कतराए

हादसा गोंडा पुलिया के पास करीब 9 बजे हुआ। ट्रेलर से टक्कर लगते ही टैंकर में आग लग गई, जो देखते ही देखते बेकाबू हो गई। आग की भीषणता के कारण ड्राइवर और हेल्पर केबिन में फंसे रह गए और बाहर नहीं निकल सके।  घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि टैंकर में संभावित विस्फोट के डर से कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका।

हादसे से लगा लंबा जाम

घटना के दौरान पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी और लोगों से घटनास्थल से दूर कर सफर आगे जारी रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की जानकारी दी। हालांकि इस घटना के बाद देर रात तक यात्री ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। Accident आग पर काबू पाने के बाद जांच के दौरान टैंकर में ड्राइवर जले हुए हालात में फंसा हुआ मिला  बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि किस तरह से यह दुर्घटना हुई है।

Related posts

Breaking: दुर्ग-रायपुर में CBI का छापा, इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर और रेलवे कर्मी गिरफ्तार

लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

भिलाई के सेक्टर 6 पेट्रोल पंप में जमकर हंगामा, BSP कर्मी से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार