दुर्ग जिले के कार्टेल मेडिसिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, बुलानी पड़ी SDRF

दुर्ग जिले के कार्टेल मेडिसिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, बुलानी पड़ी SDRF

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले के कुम्हारी के एक फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लग गई। कुम्हारी के अकोला स्थित कार्टेल मेडिसिन फैक्ट्री में आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में डिस्पोजल मास्क बनाने का कार्य किया जाता था।

करोड़ों का नुकसान
मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। वहीं आग लगने का अंदेशा शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से फैक्ट्री को करोड़ों का नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम कमांडेंट नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में 15 जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। 4 दमकल की गाडिय़ों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

भिलाई निगम चुनाव 2026: कल्याण कॉलेज पहुंचे कलेक्टर, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था देखी

साड़ी पहनकर AK 47 चलाया, IPS अंकिता से PHQ ने मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस पेड़ से टकराई, 5 यात्रियों की मौत