दुर्गा पंडाल में आरती के दौरान बड़ा हादसा, हाइवा की चपेट में 12 वर्षीय बच्चा

हाइवा के चालक को लोगों ने पकड़ा, की जमकर तोड़फोड़

भिलाई. सुपेला थाना क्षेत्र के फरीद नगर लाल मैदान में रविवार की रात दुर्गा पंडाल के सामने आरती के दौरान बड़ा हादसा (Major accident) हो गया। तेज रफ्तार हाइवा ने 12 वर्षीय सूर्या धुर्वे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि बच्चा वाहन के साथ दूर तक घिसटता चला गया और उसका एक हाथ शरीर से अलग हो गया। (Major accidentaccident during Aarti in Durga pandal: 12-year-old boy hit by a Hiva)

आरती के बीच गूंज उठी चीखें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम 6 से 7 बजे के बीच डेरा बस्ती व आसपास के लोग आरती में शामिल थे। तभी अचानक हाइवा वहां से तेज गति से गुजरा और मासूम को कुचल दिया। घटना से माहौल गमगीन हो गया और लोगों में आक्रोश फैल गया।

भीड़ का गुस्सा, चालक की पिटाई

हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने मौके पर हाइवा को रोक लिया। चालक को नीचे उतारकर जमकर पिटाई की और वाहन के शीशे सहित अन्य हिस्सों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस ने बचाया चालक

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ के बीच से किसी तरह चालक को सुरक्षित निकालकर सुपेला अस्पताल भिजवाया गया। वहीं घायल सूर्या धुर्वे को स्पर्श अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

स्थानीयों की मांग

भिलाईनगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति नियंत्रण में है। वहीं लोगों ने पंडालों के पास भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से ही यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

Related posts

भिलाई पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरकर युवती की मौत, हादसा या सुसाइड जांच में जुटी पुलिस

 छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, 3100 प्रति क्विंटल मिलेगा भाव, कैबिनेट के 20 बड़े फैसले

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर करें गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि