हेरोईन बेचते भिलाई के 3 युवक गिरफ्तार, पंजाब से चिट्टा लाकर ट्विनसिटी में तलाशते थे ग्राहक

हेरोईन बेचते भिलाई के 3 युवक गिरफ्तार, पंजाब से चिट्टा लाकर ट्विनसिटी में तलाशते थे ग्राहक

CG Prime News@दुर्ग. Heroin smuggling in Bhilai दुर्ग कोतवाली थाना पुलिस और एसीसीयू (ACCU) ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए (चिट्टा) हेरोईन बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 लाख 14 हजार रुपए कीमत की 74.34 ग्राम हेरोईन जब्त किया है।

लंबे समय से कर रहे पंजाब से हेरोईन की तस्करी

पुलिस ने बताया कि तीनो आरोपी काफी पहले से हेरोईन की तस्करी करते आ रहे हैं। ये लोग पंजाब से हेरोईन लाकर यहां लोगों को बेचते थे। इसमें एक युवक ऐसा है जो हेरोईन का नशा करता था और उसकी लत को पूरा करने के लिए पंजाब से हेरोईन लेकर आता था और उसे दूसरों को बेचकर अपने नशे का शौक पूरा करता था।

ग्राहक की तलाश में थे आरोपी

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि उनकी टीम नेश के खिलाफ जांच पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान बीते 22 अप्रैल को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की तीन लोग शिवनाथ नदी, महमरा रोड के पास हेरोईन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। वहां कई लोग उनसे हिरोई लेने जा भी रहे हैं।

दुर्ग कोतवाली और एसीसीयू की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी करके वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम विशाल सिंह, बीरेन्द्र पारधी और अतुल कुमार बताया। तलाश लेने पर उनके पास से नशीला पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) मिला। तल करने पर उसका वजन 74.34 ग्राम पाया गया। इसकी बाजारी कीमती 6,14,240 रुपए है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया।

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1. विशाल सिंग (36 साल) निवासी रिसाली मैत्रीकुंज सागर मैरिज के पास भिलाई थाना नेवई
2. बीरेन्द्र पारधी उर्फ बीरा (25 साल) निवासी पावर हाउस इंदू टेक्नीकल टी मार्केट छावनी भिलाई
3. अतुल कुमार (25 साल) निवासी संतोषी पारा कैम्प-2 भिलाई

 

Related posts

 छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, 3100 प्रति क्विंटल मिलेगा भाव, कैबिनेट के 20 बड़े फैसले

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर करें गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि

Shah Rukh Khan की ‘किंग’ का नया पोस्टर जारी, क्रिसमस पर होगा बड़ा मुकाबला