शिवनाथ नदी एनीकट में डूबने से 14 साल के बच्चे की मौत,दोस्तों के साथ नहाने गया पैर फिसला गहरे पानी में बह गया

एनडीआरएफ की टीम नदी में खोज रही

दुर्ग.@CG PrimeNews. शिवनाथ नदी महमरा एनीकट में रविवार सुबह 9 बजे 8वीं कक्षा में पढ़ने वाला 14 वर्षीय छात्र डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंचे। बच्चे को खोजने में गोताखोर जुटे है।

दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि पंचशील नगर निवासी तुषार साहू पिता भागवत साहू (14 वर्ष) पांच दोस्तों के साथ रविवार सुबह 9 बजे एनीकट नहाने गया था। एनीकट से काफी ऊपर जल स्तर हो गया है। उसके बाद भी वहां से लोग आना जाना कर रहे है, तुषार भी अपने दोस्तो के साथ एनीकट से पैदल उस पार जा रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया। नदी के तेज बगाव में वह बह गया। उसके दोस्तों ने काफी शोर मचाया जब तक आसपास के लोग वहां बचाव के लिए पहुंचते तुषार गहरे पानी में डूब गया था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम सभी सदस्य वोट व ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर नदी में उतरे। तुषार की तलाश जारी है, उसका कहीं पता नहीं चला है।

मां को खाना दिया और पहुंच गया एनीकट

तुषार के चाचा गुरुनाथ साहू ने बताया कि उसकी मां काम पर कई थी। पिता ड्राइवर है। रविवार सुबह वह अपनी मां को खाना पहुंचाने के लिए निकला था। खाना देने के बाद मां से घर जाने की बात कहकर निकला। रास्ते में अपने पांच दोस्तों के साथ शिवनाथ नदी की तरफ निकल गया। मोहल्ले के लड़कों ने बताया कि एनीकट में अचानक पैर फिसलने से तुषार गहरे पानी में डूब गया है।

Related posts

दुर्ग में नशा करने से मना करने पर दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Durg: खारून नदी में नहाने गए 15 साल के राज के साथ हुई अनहोनी, सीधे घर पहुंचा शव

भिलाई निगम चुनाव 2026: कल्याण कॉलेज पहुंचे कलेक्टर, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था देखी