Bhilai: प्रेमी की बेवफाई में 12 वीं की छात्रा ने जन्मदिन पर की खुदकुशी

भिलाई@CG Prime News. प्रेमी की बेवफाई से क्षुब्ध 12 वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फंदे पर झूलने से पहले उसने दो पन्ने का विस्तर पर सुलाइडलनोट छोड़ गई। लिखा है कि समीर से वह प्यार करती थी, लेकिन समीर बेवफाई कर तनुष्का से प्यार करने लगा। इससे क्षुब्ध हो कर खुदकुशी कर रही। मामले में पुलिस ने सुसाइडल नोट को जब्त कर मामले को जांच में लिया है।

जामुल थाना पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब 8.30 बजे अटल आवास की है। बोगदा पुलिया जामुल निवासी जी मनीषा (18 वर्ष ) कक्षा 12वीं में पढ़ती थी। घटना के दिन उसका जन्म दिन था। उसके माता पिता पेशे से मजदूरी का काम करते हैं। जी मनीषा 10.30 बजे तक पड़ोस में बातचीत की। पड़ोसियों ने उसे जन्मदिन की बधाई दी गई। इसके बाद वह अपने घर चली गई। चैनल गेट में ताला लगाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। दोपहर को जब उसकी मां 1.30 पहुंची और मनीषा के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन उसने फोन रिसिव नहीं किया। खिड़की से झांक कर देखा तो उसकी लड़की फांसी के फंदे पर झूल गई थी।

Related posts

भिलाई में एयर गन दिखाकर आहाता के गल्ले से लूट, आरोपी गिरफ्तार

IIT भिलाई का छठा दीक्षांत समारोह: कृति अरोड़ा और निधि सिंह ने जीते गोल्ड मेडल

शराब तस्करी मामले में दो आरोपित दोषी, दो-दो साल की सजा