भरभराकर ढहा सगनी घाट निर्माणधीन ब्रिज का स्ट्रेक्चर

पहली बारिश का कहर

CG Prime News @भिलाई. दुर्ग जिले धमधा ब्लॉक अंतर्गत शिवनाथ नदी के पास निर्माणाधीन सगनी घाट का ब्रिज का स्ट्रैक्चर भरभराकर गिर गया। जिम्मेदार अधिकारी समय पर बना नहीं सके। पहली बारिश में ही शासन को नुक्सान हुआ।

जानकारी के मुताबिक सगनी घाट ब्रिज को 11.96 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा था। सुबह लोग शिवनाथ नदी का जल स्तर देखने गए थे। तभी अचानक ब्रिज का स्ट्रक्चर देखते ही देखते भरभराकर नदी में समा गया। 400 मीटर लंबे ब्रिज की स्थिति देखकर लोगों की भीड़ लग गई। सुरक्षा के नहीं कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया था। ब्रिज में अभी तक न तो कोई रेलिंग नहीं बनाई गई है। ताकि लोग दुर्घटना के शिकार होने से बच सके।

Related posts

CG शराब घोटाला, 5 कंपनियों पर पैसा हड़पने का आरोप, CSMCL के पूर्व MD समेत 42 आरोपी

सरकारी नाले का रास्ता बदलकर भूमि पर किया कब्जा, कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे ग्रामीण

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप के विरोध में तबादले और निलंबन का आरोप