1.10 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

NDPS एक्ट के तहत राजपुर पुलिस की कार्रवाई, 1.10 किलो गांजा जब्त

सूरजपुर | जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध क्रमांक 27/2026 के तहत धारा 20 (B) NDPS एक्ट में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1.10 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा नगदी, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

मुखबिर की सूचना पर रची गई घेराबंदी

दिनांक 04 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति बरियों, राजपुर और शंकरगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बेचने आने वाला है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चौकी बरियों, थाना राजपुर, शंकरगढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर घेराबंदी की योजना बनाई गई।

ग्राम बधिमा से पकड़ा गया आरोपी

घेराबंदी के दौरान ग्राम बधिमा में पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में बैग के अंदर गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सादी वर्दी में तैनात पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को घेरे में लिया।

शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गलत बताने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना सही नाम उमेश कुमार गुप्ता पिता भोला प्रसाद गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम कोटया (हाई स्कूल के सामने), थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर बताया।

गांजा, नगदी और वाहन जब्त

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक चेकदार थैले में भूरे रंग के प्लास्टिक पैकेट में पैक 1.10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 12,000 रुपये बताई गई है। इसके साथ ही

  • बिना नंबर की स्लेटी रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल

  • 22,000 रुपये नगद

  • ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन

  • इलेक्ट्रॉनिक वजन तौलने की मशीन

को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

टीम की सराहनीय भूमिका

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपुर के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुबेल सिंह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव, विजय गुप्ता, आरक्षक रूपेश गुप्ता, शंकर दयाल, अजय टोप्पो एवं सुबोध की अहम भूमिका रही।

Related posts

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

भिलाई में 19 साल के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योग, सांसद बोले-PM ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा