CISF कैंप में राइफल सफाई के दौरान चली गोली, प्रधान आरक्षक की मौत

CISF कैंप में राइफल की सफाई के दौरान चली गोली, प्रधान आरक्षक की मौत

CG Prime News@दंतेवाड़ा. CISF jawan dies while cleaning rifle in Dantewada दंतेवाड़ा जिले के बचेली में स्थित CISF कैंप में सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक दो राउंड फायर होने से बड़ा हादसा हो गया। गोली लगने से CISF के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल, NMDC बचेली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।

AK-47 की सफाई कर रहे थे प्रधान आरक्षक

पुलिस के अनुसार, घटना बचेली CISF कैंप के 10-11 ए कैंप स्थित पोटाकेबिन क्रमांक-3 में हुई। प्रधान आरक्षक दत्तात्राया, उम्र करीब 50 वर्ष, अपनी AK-47 राइफल (बट नंबर 405) की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान राइफल से अचानक दो राउंड फायर हो गए। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कैंप में मौजूद जवानों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

CISF कैंप में राइफल की सफाई के दौरान चली गोली, प्रधान आरक्षक की मौत

महाराष्ट्र के रहने वाले थे जवान

मृतक प्रधान आरक्षक दत्तात्राया CISF के बचेली कैंप में तैनात थे। वह महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन भी बचेली पहुंच गए। हादसे की जानकारी से कैंप में शोक का माहौल है।

मर्च्यूरी में रखा गया शव

अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शव को अपोलो अस्पताल, NMDC बचेली की मर्च्यूरी में रखा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया है।

FSL और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल राइफल से फायर होने की परिस्थितियों और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल की FSL जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद घटना को लेकर स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी। मामले में जांच जारी है।

Related posts

अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लिया, खाते से उड़ाए 1.48 लाख रुपए

Breaking: दुर्ग में बच्ची से दुष्कर्म करने वाले चाचा को मौत की सजा, मर्डर कर लाश छिपाई थी कार में

छत्तीसगढ़ में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से बवाल, SP ने कांस्टेबल को किया सस्पेंड