EOW

Instagram पर अश्लील पोस्टकर युवती को किया परेशान, हरियाणा से गिरफ्तार

भिलाई | Man arrested from Haryana for harassing a young woman by posting obscene content on Instagram. दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक युवती को लंबे समय तक सोशल मीडिया और वास्तविक जीवन दोनों माध्यमों से प्रताड़ित करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर युवती का पीछा करने, छेड़छाड़ करने और इंस्टाग्राम पर उसकी निजी तस्वीरों का दुरुपयोग कर अश्लील एवं आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप है। पुलिस ने तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ेः पत्नी के चरित्र पर शक बना जानलेवा, कुम्हारी में हंसिया से हत्या, पति गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
नेवई थाना प्रभारी अनिल साहू ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के ..

Read more

जहां जन्में उसी अस्पताल की संभाली कमान, डॉ. उदय बने BSP मेडिकल हेड

भिलाई। Taking charge of the very hospital where he was born, Dr. Uday becomes the BSP Medical Head. भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग को नया नेतृत्व मिल गया है। अनुभवी सर्जन डॉ. उदय कुमार ने 1 अगस्त से मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा प्रमुख (मेडिकल हेड) का कार्यभार संभाल लिया। इस नियुक्ति की सबसे खास बात यह है कि डॉ. उदय का जन्म भी बीएसपी के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 में हुआ था। वर्षों बाद अब वे उसी संस्थान के सर्वोच्च चिकित्सा प्रशासनिक पद पर पहुंचे हैं।

कार्यभार ग्रहण करने से पहले डॉ. उदय ने इस्पात भवन पहुंचकर निदेशक प्रभारी चित्तरंजन महापात्र, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) एवं चिकित्सा विभाग के प्रभारी एम.एम. चक्रवर्ती सहित वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचकर औपचारिक रूप से अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। दिनभर सहयोगियों, चिकित्सकों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ेः भारतमाला मुआवजा घोटाला: ED ने ₹12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां अटैच

भिलाई से मेडिकल शिक्षा तक..

Read more

पत्नी के चरित्र पर शक बना जानलेवा, कुम्हारी में हंसिया से हत्या, पति गिरफ्तार

कुम्हारी में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप
भिलाई। Suspicion regarding wife’s character turns fatal; murder with a sickle in Kumhari, husband arrested. दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी पत्नी पर धारदार हंसिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ेः दुर्ग में 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सुबह घर के भीतर हुई वारदात
कुम्हारी थाना पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे घटना हुई। शिकायतकर्ता ईश्वर यादव ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई घनश्याम यादव (24 वर्ष) अपनी पत्नी दुर्गा यादव (24 वर्ष) के चरित्र पर लंबे समय से संदेह करता था। इसी कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन आरोपी ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर..

Read more

दुर्ग: मॉडल टाउन में महिला से छेड़छाड़, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता
दुर्ग। Durg: Woman molested in Model Town; accused arrested within 24 hours महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए दुर्ग पुलिस ने मॉडल टाउन क्षेत्र में महिला से कथित छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के बाद सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अपराध स्वीकार करने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ेः जहां जन्में उसी अस्पताल की संभाली कमान, डॉ. उदय बने BSP मेडिकल हेड

घटना कैसे हुई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 1 अगस्त 2026 को स्मृतिनगर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 31 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी सहेलियों के साथ मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास एक चाय दुकान पर मौजूद थी। इसी दौरान वहां पहुंचे युवक ने कथित रूप से बुरी नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की और मौके से फरार हो गया।

सीसी..

Read more

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भिलाई में दो ऑडिटरों के ठिकानों पर EOW की रेड

दस्तावेज़ और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त
रायपुर/भिलाई। Major action in liquor scam probe: EOW raids premises of two auditors in Bhilai. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने भिलाई के नेहरू नगर स्थित एक ऑडिट फर्म से जुड़े दो साझेदारों अजय सोमानी और प्रदीप पाल के कार्यालयों पर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने ऑडिट से संबंधित दस्तावेज़, वित्तीय अभिलेख, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेः दुर्ग: मॉडल टाउन में महिला से छेड़छाड़, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

ऑडिट रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा पर जांच का फोकस
जानकारी के अनुसार, संबंधित ऑडिट फर्म राज्य की एक सरकारी संस्था के माध्यम से डिस्टिलरियों के ऑडिट कार्य से जुड़ी रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ऑडिट प्रक्रिया निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप हुई थी या नहीं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं किसी स्तर पर वित्तीय अनियमितताओं या रिकॉर्ड में संभावित गड़बड़ियों को ..

Read more

दुर्ग में 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिली सफलता
दुर्ग। Theft case in Durg solved within 24 hours; three accused arrested. दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पीतल के बर्तन, 2,500 रुपये नकद तथा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

यह भी पढ़ेः भारतमाला मुआवजा घोटाला: ED ने ₹12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां अटैच

घर के पीछे से घुसकर की थी चोरी
पुलिस के अनुसार, उतई के आजाद चौक निवासी लुमेश कुमार चक्रधारी ने 1 अगस्त 2026 को थाना उतई में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 31 जुलाई की सुबह करीब चार बजे अज्ञात व्यक्ति घर के पीछे के दरवाजे की कुंडी निकालकर अंदर घुस गए। चोर घर से पीतल के बर्तन और पूजा कक्ष में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर..

Read more

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, एक सप्ताह में 6,592 चालान

बिना हेलमेट चलने वालों पर सबसे बड़ी कार्रवाई
भिलाई/दुर्ग। Durg Traffic Police takes action; 6,592 challans issued in a week. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से दुर्ग यातायात पुलिस ने जिलेभर में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। एक सप्ताह तक चले इस अभियान में मोटरयान अधिनियम के तहत 6,592 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार विशेष अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ेः छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भिलाई में दो ऑडिटरों के ठिकानों पर EOW की रेड

व्यस्त इलाकों में हुई सघन जांच
यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख चौक-चौराहों, व्यस्त बाजारों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया चलाने, सीट बेल्ट नहीं लगाने, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने, तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

बिना हे..

Read more

भारतमाला मुआवजा घोटाला: ED ने ₹12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां अटैच

जय प्रकाश गांधी समेत 14 के खिलाफ पूरक चार्जशीट
रायपुर | Bharatmala compensation scam: ED attaches 62 properties worth ₹12.78 crore. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रायपुर जोनल कार्यालय ने भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर–विशाखापट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग के भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 12.78 करोड़ रुपये मूल्य की 62 चल एवं अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। इन संपत्तियों में करीब 4.69 करोड़ रुपये के शेयर और म्यूचुअल फंड निवेश भी शामिल हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है।

यह भी पढ़ेः भिलाई BJP की कार्रवाई: मंडल कोषाध्यक्ष भास्कर मुदिलियार 6 वर्ष तक निष्कासित

जय प्रकाश गांधी समेत 14 आरोपियों पर पूरक अभियोजन शिकायत
ईडी ने इस मामले में जय प्रकाश गांधी और 13 अन्य आरोपियों के खिलाफ विशेष पीएमएलए न्यायालय, रायपुर में पूरक अभियोजन शिकायत (Supplementary Prosecution Complaint) भी दाखिल की है। जांच एजेंसी के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर की गई है।

जांच में सामने आया जमीन के टुकड़े कर अधिक मुआवज..

Read more

भिलाई निगम की पार्षद रीता सिंह समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

4.39 करोड़ के भूमि सौदे में एफआईआर दर्ज
भिलाई/दुर्ग। Fraud case registered against three people, including Bhilai Municipal Corporation Councilor Rita Singh.भिलाई नगर निगम की पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेशचंद सिंह राजपूत और पुत्र मानवचंद सिंह के खिलाफ कथित धोखाधड़ी के मामले में उतई थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला लगभग 4.39 करोड़ रुपये के भूमि एवं खनन संपत्ति के लेनदेन से जुड़ा बताया गया है। पुलिस ने कहा है कि प्रकरण की विस्तृत विवेचना जारी है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेः दुर्ग ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, एक सप्ताह में 6,592 चालान

जेएमएफसी पाटन के आदेश के बाद उतई थाना पुलिस ने भिलाई की पार्षद रीता सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) पाटन ने 31 जुलाई 2026 को परिवादी बीबी सिंह की ओर से प्रस्तुत आवेदन पर सुनवाई के बाद उतई थाना प्रभारी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं..

Read more

BSP कर्मचारी सड़क हादसे में गंभीर घायल, फॉरेस्ट एवेन्यू रोड डैंजर

ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा
भिलाई | BSP employee critically injured in road accident; Forest Avenue Road dangerous. भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के एक कर्मचारी शनिवार रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग पर जेपी सीमेंट चौक और जवाहर उद्यान के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट फर्नेस विभाग में कार्यरत रूप सिंह सेकंड शिफ्ट की ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नाले के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके पैर में गंभीर चोट आई और काफी रक्तस्राव होने लगा।

यह भी पढ़ेः भिलाई BJP की कार्रवाई: मंडल कोषाध्यक्ष भास्कर मुदिलियार 6 वर्ष तक निष्कासित

राहगीरों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया
दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता के प्रयास शुरू किए। मौके पर पहुंचे सीटू नेता एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारी अमित कुमार वर्मा सहित अन्य लोगों ने एम्बुलेंस बुलाने की कोशिश की। बताया गया कि मेन मेडिकल पोस्ट (MMP-1) से तत्काल सहायता नहीं मिलने पर आपातकालीन सेवा 112 प..

Read more

दुर्ग में लूट का विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

भटकने के दौरान बदमाशों से हुआ सामना
भिलाई। Youth stabbed to death in Durg after resisting a robbery attempt. जुनवानी स्थित श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पास सोमवार तड़के लूट का विरोध करने पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र के करहीडीह और चिखली चौक के बीच हुई। मृतक की पहचान धमधा क्षेत्र के ग्राम घुमाकला निवासी प्रकाश सिंह कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मेडिकल कॉलेज आए थे चार युवक
जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी समित मिश्रा ने बताया कि प्रकाश सिंह कश्यप अपने तीन साथियों के साथ बाइक से जुनवानी स्थित श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक साथी को दिखाने पहुंचे थे। रविवार होने के कारण अस्पताल की ओपीडी बंद थी। इसके बाद चारों युवक स्मृतिनगर क्षेत्र की शराब दुकान पहुंचे और शराब पीने के बाद सूर्या मॉल की ओर चले गए। देर रात वे रास्ता भटक गए और अलग-अलग क्षेत्रों में घूमते हुए करहीडीह और चिखली चौक के बीच पहुंच गए।

लूट का विरोध करने पर किया चाकू से हमला
रात करीब ढाई बजे कुछ..

Read more

पं. रविशंकर शुक्ल जयंती पर श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने भिलाई बचाओ का दिया संदेश

भिलाई | Tribute paid on Pt. Ravishankar Shukla’s birth anniversary; Congress gives ‘Save Bhilai’ message. अविभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जननेता पंडित रविशंकर शुक्ल की जयंती के अवसर पर रविवार को भिलाई के सेक्टर-9 स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विद्याचरण शुक्ल को भी उनके जन्मदिवस पर याद करते हुए पुष्पांजलि दी गई।

कांग्रेस नेताओं और नागरिकों की रही उपस्थिति
समारोह में प्रदेश और जिले के कई जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व विधायक अरुण वोरा, विधायक देवेन्द्र यादव, भिलाई के महापौर नीरज पाल, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित अन्य नेताओं ने दोनों दिवंगत नेताओं के सार्वजनिक जीवन और प्रदेश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

भिलाई के विकास और संरक्षण पर दिया गया जोर
कार्यक्रम को स..

Read more