Instagram पर अश्लील पोस्टकर युवती को किया परेशान, हरियाणा से गिरफ्तार
भिलाई | Man arrested from Haryana for harassing a young woman by posting obscene content on Instagram. दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक युवती को लंबे समय तक सोशल मीडिया और वास्तविक जीवन दोनों माध्यमों से प्रताड़ित करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर युवती का पीछा करने, छेड़छाड़ करने और इंस्टाग्राम पर उसकी निजी तस्वीरों का दुरुपयोग कर अश्लील एवं आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप है। पुलिस ने तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ेः पत्नी के चरित्र पर शक बना जानलेवा, कुम्हारी में हंसिया से हत्या, पति गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
नेवई थाना प्रभारी अनिल साहू ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के ..